फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riders escaped from the bag snatched in broad daylight

दिनदहाड़े बाइक सवार से थैला छीनकर फरार 

Wed, 13 Jul 2016 11:24 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
 अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riders escaped from the bag snatched in broad daylight
loot - फोटो : amar ujala
थैले में थे 3.10 लाख रुपये नकद और 70 हजार रुपये की ज्वैलरी
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े बाइक पर सवार मोहल्ला हिदायतनगर निवासी जीनत किरमानी के हाथ से थैला लूटकर भाग निकले। थैले में 3.10 हजार की नकदी और करीब 70 हजार रुपये की ज्वैलरी थी। वह अपने पुत्र की बाइक से थरवरनगंज की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से घर जा रहे थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी तय्यब किरमानी ने बताया कि वह दिल्ली में सिविल डिफेंस में कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली में ही एक फ्लैट खरीदा था। बुधवार को फ्लैट का भुगतान करने के लिए वह अपनी मां जीनत किरमानी के साथ थरवरनगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचे और घर में रखी करीब 70 हजार रुपये  की ज्वैलरी भी बेचने के लिए साथ ले गए लेकिन कागज घर पर रह जाने के कारण कुछ ज्वैलरी नहीं बिक सकी। बैंक से 3.10 लाख रुपये निकालकर उन्होंने ज्वैलरी के साथ रुपये थैले में रख लिए और बाइक पर मां जीनत किरमानी को बैठाकर घर जाने के लिए चले। हिदायतनगर स्थित एक अस्पताल के पास पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने उनकी बाइक ओवरटेक की और पीछे बैठे बदमाश ने उनकी मां के हाथ से थैला छीन लिया और भाग निकले। जिस पर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। दिनदहाड़े हुए लूट की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह, सदर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों  अता-पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


एसपी ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज 
एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचे। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में लुटेरों की तस्वीर तो साफ नहीं कैद हुई, लेकिन पीड़ित ने उनके कपड़े देखकर उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस हिदायतनगर स्थित एक अस्पताल पहुंची। जहां पर भी उन्हीं दोनों युवकों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में बाइक समेत भागते हुए मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से पीछे लगे थे लुटेरे 
पीड़ित तय्यब किरमानी ने बताया कि दोनों लुटेरे नई उम्र के थे। जब वह मां के साथ बैंक से नीचे उतरे तो घटना में शामिल एक लुटेरा सीढ़ियों के पास किसी से बात कर रहा था, जबकि दूसरा सड़क पर खड़ी बाइक पर बैठा हुआ था।  इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे उनकी बैंक से ही रेकी कर रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है। 


घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed