{"_id":"58ce87f74f1c1be5431a1439","slug":"bike-collision-with-bike-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, घायल की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के आगे खैराना के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर के रेफर करने पर परिजन उसे लेकर लखनऊ गए हैं।
पलिया के गांव इटैइया निवासी रामू गिरि का 26 वर्षीय पुत्र सनी गिरि बाइक से गांव के ही रामकुमार के 25 वर्षीय पुत्र सूरज पाल के साथ सुबह ग्यारह बजे थाना निघासन के चखरा गांव गए थे। वहां से देर रात वापस आ रहे थे। रपटा पुल के आगे खैराना गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसको लेकर लखनऊ गए हैं। उधर घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शव आने पर मचा कोहराम
घटना में सनी का शव देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। दोपहर बाद शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता, पिता तथा घर के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आस पड़ोसियों की भीड़ का तांता भी उसके घर पर लगा रहा।