फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhudwara eight severed and three Live bovine animals at

भुड़वारा में आठ कटे और तीन  जीवित गोवंशीय पशु मिले 

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bhudwara eight severed and three Live bovine animals at
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दबिश, दो का चालान, महिला सहित तीन आरोपी फरार
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने भुड़वारा गांव में दबिश देकर आठ कटे और तीन जीवित गोवंशीय पशु बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है जबकि एक महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए। 

 कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एसआई महिपाल सिंह, आरक्षी रोबिन, आशीष कुमार, राजेंद्र गंगवार और महिला आरक्षी पिंकी के साथ भुड़वारा गांव में दबिश दी। जहां मौके पर आठ गोवंशीय पशु कटे और तीन जीवित मिले। पुलिस टीम को देखकर भाग रहे आरोपियों में से भुगड़वारा गांव निवासी जिब्राइल और शकील को टीम ने दबोच लिया। जबकि स्वर्गीय अलीजान की पत्नी हलीमा, शानू और मुन्ना मौके से फरार हो गए। भागते समय मुन्ना ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। कोतवाल ने बताया कि मुन्ना के खिलाफ कोतवाली में कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों का चालान भेज दिया और कटे पशुओं के मांस को नष्ट कर जीवित पशुओं को गोशाला के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed