{"_id":"587e1e794f1c1b233aeff341","slug":"bhudwara-eight-severed-and-three-live-bovine-animals-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुड़वारा में आठ कटे और तीन जीवित गोवंशीय पशु मिले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुड़वारा में आठ कटे और तीन जीवित गोवंशीय पशु मिले
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की दबिश, दो का चालान, महिला सहित तीन आरोपी फरार
कोतवाली पुलिस ने भुड़वारा गांव में दबिश देकर आठ कटे और तीन जीवित गोवंशीय पशु बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है जबकि एक महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए।
कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एसआई महिपाल सिंह, आरक्षी रोबिन, आशीष कुमार, राजेंद्र गंगवार और महिला आरक्षी पिंकी के साथ भुड़वारा गांव में दबिश दी। जहां मौके पर आठ गोवंशीय पशु कटे और तीन जीवित मिले। पुलिस टीम को देखकर भाग रहे आरोपियों में से भुगड़वारा गांव निवासी जिब्राइल और शकील को टीम ने दबोच लिया। जबकि स्वर्गीय अलीजान की पत्नी हलीमा, शानू और मुन्ना मौके से फरार हो गए। भागते समय मुन्ना ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। कोतवाल ने बताया कि मुन्ना के खिलाफ कोतवाली में कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों का चालान भेज दिया और कटे पशुओं के मांस को नष्ट कर जीवित पशुओं को गोशाला के हवाले कर दिया है।