{"_id":"57e7c7414f1c1bf50a573ba1","slug":"bgga-partner-as-hector-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्घा का साथी बनकर धमकी देने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बग्घा का साथी बनकर धमकी देने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही के व्यापारी से धमकी देकर मांगी थी रंगदारी
शातिर बदमाश और 50 हजार रुपये के ईनामी बग्घा का साथी बताकर कस्बा सिंगाही के व्यापारी से दो लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी इसी थाना क्षेत्र के कोलाफार्म (नौरंगाबाद) निवासी अमरीक सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस लाइंस स्थित सभागार में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पांच सितंबर और आठ सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने सिंगाही कस्बे के प्रमुख सरिया- सीमेंट के व्यापारी राहुल गुप्ता के मोबाइल पर कॉल की और उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने घटना के खुलासे के लिए सिंगाही पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया था। एसओ सिंगाही दिनेश यादव के नेतृत्व में एसआई शिवकुमार सिंह, सिपाही अजय यादव और पंचम यादव के साथ सर्विलांस की टीम ने कोलाफार्म (नौरंगाबाद) निवासी अमरीक सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर कब्जे में लिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी व्यापारी की दुकान पर आता- जाता था और वहां से सरिया, सीमेंट आदि भी खरीदता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।