{"_id":"572353484f1c1b522ba9270b","slug":"belrayan-railway-station-dalit-girl-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलरायां रेलवे स्टेशन से दलित किशोरी अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलरायां रेलवे स्टेशन से दलित किशोरी अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां रेलवे स्टेशन से
दलित किशोरी अगवा
जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की
बेलरायां रेलवे स्टेशन से दलित किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गैर बिरादरी के एक शादीशुदा युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर जीआरपी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता के मुताबिक किशोरी अपनी मां के साथ ट्रेन से शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपनी मौसी के घर पूरनपुर से वापस बेलरायां स्थित अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि बेलरायां रेलवे स्टेशन पर गैर बिरादरी के एक शादीशुदा युवक ने उसका अपहरण कर लिया। किशोरी के साथ रही मां ने इसकी शिकायत बेलरायां पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। लड़की की तलाश के लिए उसकी मां तिकुनियां पुलिस के पास भी गई। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की जानकारी होने के बाद एसओ जीआरपी राघवेंद्र बहादुर सिंह ने सिपाहियों के साथ बेलरायां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। एसओ ने बताया कि अपहृत लड़की की मां कई महिलाओं के साथ जीआरपी थाने पहुंच कर उनसे मिली हैं। इस मामले में किशोरी के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर परिवारीजनों ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक किशोरी का सुराग नहीं मिला है। आरोपी भी फरार बताया जा रहा है।