फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bekr Magic of failure Tree strikes, one dead

बेक्र फेल होने से मैजिक पेड़ से टकराई, एक मरा

Sun, 12 Jul 2015 11:31 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 12 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bekr Magic of failure Tree strikes, one dead
पलिया-दुधवा मार्ग पर बंशीनगर के पास चंदनचौकी से सवारी लेकर आ रही एक मैजिक ब्रेक फेल हो जाने के कारण पेड़ से टकरा गई। जिससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया और वहां से हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैजिक संख्या यूपी 31 टी 6445 का चालक मुरली निवासी बंशीनगर चंदनचौकी से सवारियां लेकर पलिया आ रहा था। जब वह बंशीनगर के पास पहुंचा तो मैजिक के ब्रेकफेल हो गए और वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया। इसमें उस पर सवार बसंतापुर थाना पलिया निवासी 55 वर्षीय खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि चालक मुरली, बंशीनगर निवासी राजू और भानूटिया ऐंठगांव निवासी सियाराम बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां तीनों जख्मी लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला
की मौत, पति जख्मी
गोला गोकर्णनाथ/ममरी।
गोला खुटार रोड पर छत्तीपुर नं 18 गांव के पास दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि बाइक चालक और सवार एक अन्य महिला समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला में जाकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सार निवासी चंद्रपाल (30) अपनी पत्नी सुखरानी (28) ग्राम भरिगवां निवासी सास सत्यवती(50) के साथ अपने छह माह के पुत्र की दवाई लेने गोला एक डॉक्टर के यहां आया था। लौटते समय छत्तीपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक रोड के नीचे जा गिरी और सुखरानी की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे चंद्रपाल उसकी सास सत्यवती गंभीर घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी जख्मी हो गया जो बाइक समेत भागने में कामयाब रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed