फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   E dua na marama e yali mai na soqo ni vakamau e se yali tikoga ni oti e lima na siga

Tehri News: विवाह समारोह से लापता महिला का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

Thu, 15 Oct 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 15 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
E dua na marama e yali mai na soqo ni vakamau e se yali tikoga ni oti e lima na siga
चंबा (टिहरी)। मायके में भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने आईं एक 65 वर्षीय महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त टीमें उनकी तलाश में जुटी है लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के कोटी गांव निवासी सरोजनी देवी पत्नी चतर सिंह 11 अक्तूबर को चंबा थाना क्षेत्र के भंडार गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। मेहंदी और कीर्तन के कार्यक्रम के बाद वह भोजन कर परिवार और रिश्तेदारों के साथ पंडाल में डीजे कार्यक्रम देख रही थी। महिला की बेटी रेखा के अनुसार उसने मां को रात करीब 10.15 बजे तक पांडाल में देखा था।
विज्ञापन

उसके कुछ मां वहां नहीं मिली। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर पहुंची। तब परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस चौकी नागणी में गुमशुदगी की सूचना दी गई। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले गए लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। सरोजनी देवी के बेटे मनोज और मयंक ने जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed