फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Behnnpurwa 20 home Ash , scorched three people

बेहननपुरवा में 20 घर राख, तीन लोग झुलसे

Thu, 14 May 2015 10:35 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Thu, 14 May 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेहननपुरवा मजरा केशवापुर खुर्द में खाना बनाते समय लगी आग की चपेट में आकर 20 घर राख हो गए, जबकि आग बुझाने की कोशिश में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए और लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

आग, केशवापुर खुर्द में दिन में एक बजे खाना बनाते समय निजामुद्दीन के घर से लगी। आग की चपेट में आकर पड़ोसी आलमीन, कमलेश, शरीफ  मोहम्मद, उमर, मुश्ताक, इस्तियाक, सहाबुद्दीन, रोज अली, रामआसरे, इदरीश, अख्तर अली, सद्दाम हुसैन, कलाम व हनीफ  सहित 20 लोगों के घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी असगर अली, निजामुद्दीन और हनीफ  बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें सीएचसी धौरहरा लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।  ग्रामीणों का कहना है कि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक 20 घर जलकर खाक हो चुके थे। तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed