{"_id":"57f3e81a4f1c1b8a32270789","slug":"beaten-to-the-teacher-in-charge-and-chefs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंचार्ज और रसोइयों ने शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंचार्ज और रसोइयों ने शिक्षिका को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकहा के प्राथमिक विद्यालय बेलखुर्द का मामला, पुलिस को दी तहरीर
नकहा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलखुर्द में मंगलवार को इंचार्ज शिक्षिका और दो रसोइयों नेे मिलकर एक महिला शिक्षिका को पीट दिया। पीड़ित शिक्षिका ने मामले की शिकायत बीईओ समेत पुलिस से की, जिसके कुछ देर बाद शारदानगर चौकी इंचार्ज अरविंद राय जांच करने विद्यालय पहुंचे। पीड़ित ने आरोपियों पर पिटाई और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
प्राथमिक विद्यालय बेलखुर्द में बतौर सहायक अध्यापक तैनात मनीता और इंचार्ज अध्यापक ममता तिवारी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मनीता ने इस मामले की शिकायत बीएसए संजय कुमार शुक्ल से की थी, जिसकी जांच बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल को सौंपी गई थी। इस बीच मनीता के पिता की मृत्यु हो गई, तो वह अपने घर आगरा चली गई। इसके बाद मंगलवार को वह विद्यालय पहुंची। मनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी करीब 10 बजे इंचार्ज शिक्षिका ममता तिवारी, रसोइया गीता देवी, भेजो देवी और उसका पति शिवभगवान एक राय होकर कक्षा में घुस आए, फिर जातिसूचक गालियां देते हुए पीटने लगे। किसी तरह भागकर उसने खुद को बचाया और मामले की सूचना पुलिस एवं बीईओ नकहा को दी।
खाना छूने को लेकर विवाद
इस मामले में विवाद का कारण रूढ़िवादी मानसिकता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि आरोपी इंचार्ज शिक्षिका और रसोइया सामान्य और ओबीसी वर्ग से हैं। जबकि पीड़ित शिक्षिका मनीता अनुसूचित जाति की हैं। पीड़ित शिक्षिका मनीता के मुताबिक विवाद का कारण मिडडेमील को छूना है। इसको लेकर आए-दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जिसकी जांच कराई गई है। जांच अधिकारी ने दोनों में से एक शिक्षिका को हटाकर दूसरी जगह तबादला करने की रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। मारपीट के मामले की जांच कराई जा रही है, जिसमें दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-रामजनक वर्मा, बीईओ, नकहा