फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banks were not new currency

बैंकों में नहीं पहुंची नई करेंसी

Fri, 11 Nov 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/पलियाकलां ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/पलियाकलां । Updated Fri, 11 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Banks were not new currency
bank - फोटो : amar ujala
लगी लंबी कतार, कई लोग मायूस होकर लौटे
विज्ञापन

बड़े नोटों को बदलने और जमा करने के लिए बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ पहले दिन की अपेक्षा बढ़ी है। दूसरे दिन बैंकों में स्टाक करेंसी से ही ग्राहकों से नोटों की अदला बदली और भुगतान किया गया, कुछ बैंकों में करेंसी न होने के कारण ग्राहकों को कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ा, बैंक कर्मियों से नोकझोंक भी होती रही।
शुक्रवार को भी बैंकों में नई करेंसी न पहुंचने से स्टाक करेंसी से ही लेनदेन किया गया। करेंसी की कमी के कारण ग्राहकों और बैंक कर्मियों में अफरातफरी रही। मिल परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर काफी लंबी लाइन लगी रही। एसबीआई प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि नई करेंसी उपलब्ध नहीं हो पायी है, स्टाक करेंसी से लेन देन किया गया है। एटीएम भी चालू किया गया था, जिसमें दो लाख रुपये का ट्रांजक्शन हुआ। गुरुवार शाम तक बैंक में सवा पांच करोड़ का लेन देन हुआ जिसमें 20 लाख 35हजार के नोट बदले गए। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि गुरुवार को देर शाम तक चार करोड़ एक लाख रुपये का लेन देन कर 11 लाख रुपये के नोट बदले गए। 
विज्ञापन

ममरी। कसबे की इलाहाबाद, अजान, रोशननगर, छत्तीपुर, संसारपुर  और अहमदनगर की यूपी ग्रामीण बैंक, हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक गनेशपुर की ओरियंटल बैंक में रुपयों की अदला बदली और लेन देन के लिए लोगों की भीड़ रही। जहां परेशानी के चलते ग्राहकों के बीच में नोकझोंक भी होती रही। व्यवस्था को पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। कसबे की पंजाब नेशनल बैंक में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइनें लग गईं। जहां करेंसी की कमी के चलते ग्राहकों को परेशानी हुई है। शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक करोड़, तीस लाख रुपये का ट्रांजक्शन हुआ था। शुक्रवार को एटीएम से दो लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। 
पलियाकलां। बड़े नोट बंद होने के बाद शहर की सभी बैंकों में नई करेंसी लेने को भीड़ जमा रही। बैंकों में करेंसी न आने के कारण लोगों को मायूसी हुई । एक्सिस बैंक, पोस्ट आफिस में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।
गौरीफंटा। बार्डर पर एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। जबकि नेपाल से आने वाले नेपाली एक हजार के बदले छह सौ तथा पांच सौ के बदले तीन सौ रुपये में नोट चला रहे हैं। 
धनगढ़ी-नेपाल। भारत सरकार के साथ ही नेपाल राष्ट्र ने भी पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को न लेने की नोटिस चस्पा कर दी है। जिससे भारत के दूरदराज शहरों से आने वाले नेपाली पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को लेकर इधर-उधर भटकने को विवश हैं। 

करेंसी की कमी के कारण भटकते रहे लोग
गोला गोकर्णनाथ। बैंकों में दूसरे दिन नई करेंसी न पहुंचने से करेंसी की कमी के चलते लोग एक बैंक से दूसरी बैंक का चक्कर लगाकर परेशान होते रहे। आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घंटों लाइन में लगे लोगों को एकाएक बताया गया कि करेंसी नहीं है इस पर मोहम्मद शफी, गुलफाम, मोहम्मद उमर, कयूम, गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक करने के बाद सामने स्थित पीएनबी में गए। वहां भी लंबी कतार देख वह मुंह लटकाकर बाहर निकल आए। वहीं बैंक के बाहर बैठे देवी प्रसाद केडिया ने बताया कि वह कई बैंकों में भटक चुके हैं। मोहम्मदी रोड स्थित अरबन कोआपरेटिव बैंक में चेक से पेमेंट लेने गए थे जहां करेंसी न होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा।

दो बजे ही बैंक से ग्राहकों को खदेड़ दिया बाहर
गोला गोकर्णनाथ। कृषि उत्पादन मंडी समिति की जिला सहकारी बैंक में भुगतान, एक्सचेंज तो दूर  नोट जमा करने आए खातेदारों को दो बजे ही बैंक से बाहर खदेड़ दिया गया। बैंक के अंदर और बाहर मायूस खड़े खातेदार अमजा बेहड़ की राधा, बक्खारी की जगदीश प्रसाद, विलयमगंज की राधा देवी, जमैयतपुर के भूपराम, महाराजनगर के शिवकुमार, भुड़वारा के ब्रह्मादीन ने बताया कि वह बैंक में सुबह 10 बजे आ गए थे तब से लाइन में लगे हैं। एकाएक बैंक वालों ने उन्हें नोट जमा करने से मनाकर बैंक से बाहर खदेड़ दिया है। बैंक प्रबंधक प्रदीप वर्मा ने नोट न जमा करने का कारण बाउचर का गलत भरा होना बताया।


25 को है बेटी की शादी, पिता लगा रहा बैंक के चक्कर
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड पर जूते चप्पल सिलकर परिवार का भरण पोषण करने वाले अमरनाथ ने बताया कि 25 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है। बैंक में जमा रुपये न मिलने से वह बहुत परेशान हैं। बेटी की शादी सिर पर है फिर भी वह खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। अर्बन कोआपरेटिव में उनके और जिला सहाकारी बैंक में उनकी बेटी आराधना का खाते में जमा धन नहीं निकल पा रहा है, बैंक वाले नोट न होने के कारण उन्हे टरका देते हैं। वहीं इलाहाबाद बैंक के खाते से बड़ी मिन्नतों के बाद 10 हजार रुपये निकल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed