फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bandbaja procession returned to the Faire

बैंडबाजा न आने पर लौटाई बारात

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो-ईसानगर। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रात भर मान मनौव्वल की चलती रहीं कोशिशें 
विज्ञापन

सुबह दूल्हे ने पुलिस को तहरीर देकर की शिकायत 

बारात में बैंडबाजा लेकर न आना दूल्हे पक्ष को महंगा पड़ गया। दुल्हन के भाइयों ने शादी करने से इंकार कर दिया। रातभर मान मनौवल करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बारात वापस लौट गई। दूल्हे ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। 

ईसानगर थाने के बनटुकरा मजरा बेलागढ़ी निवासी हरद्वारी के पुत्र मनीराम लोध की शादी मिश्र गांव मजरा रामलोक निवासी राधेश्याम की पुत्री कृष्णा देवी से तय हुई थी। सात जुलाई की रात जब मनीराम की बारात राधेश्याम के दरवाजे पहुंची तो बारात में बैंडबाजा नहीं थी। यह देख लड़की के भाई राजकुमार और पैकरमा भड़क उठे। उनका कहना था कि शादी दिन में होनी तय थी। बारात रात में लाए और बैंडबाजा नहीं लाए। यह कहते हुए उन्होंने बहन की शादी उसके साथ करने से मना कर दिया और बारात वापस लेने का फरमान सुना दिया। रात भर दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चलती रही, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। जिस पर सुबह बराती वापस चले गए। मनीराम ने सुबह पुलिस को तहरीर दी और पूरी बात बताई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed