फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bag full of money missing The police report lodged

रुपयों भरा थैला गायब  पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bag full of money missing The police report lodged
पैसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रखे थे करीब डेढ़ लाख रुपये, लूट की रही चर्चा
 दुधवा तिराहे के पास एक फार्मर का करीब डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में चोरी की जानकारी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि इसको लेकर चर्चा लूट की रही।

जनपद पीलीभीत के कबीरगंज थाना हजारा निवासी फार्मर हरपेंद्र सिंह पुत्र जोरा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को यहां पंजाब नेशनल बैंक आए थे। बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर एक थैले में रख लिए और संपूर्णानगर रोड स्थित एक गैराज में अपनी कार को सर्विस के लिए ले गए।  थैले में से 39 सौ रुपये उन्होंने किसी को दे दिए। कार को सर्विस के लिए छोड़ कर वह दुधवा तिराहे की ओर चले गए और फिर वहां से वापस आए तब तक किसी ने उनका थैला चोरी कर लिया। हालांकि शहर में चर्चा बाइक सवारों द्वारा थैला लूटे जाने की रही। इस पर एसओ बृजराज यादव का कहना है कि लूट नहीं थी, पीड़ित सुबह से ही शराब पी रहे थे और फिर कार को सर्विस के लिए देने गए और वहां से फिर भट्टी चले गए, काफी देर बाद उनको थैले का ध्यान आया। थैले में से उन्होंने कई लोगों को रुपये भी दिए थे। मामला सीधे सीधे चोरी का प्रतीत हो रहा है और तहरीर के हिसाब से चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed