{"_id":"a40e9569f49dca8b2b6dc1058493552f","slug":"ba-student-missing-missing-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए का छात्र लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए का छात्र लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
निघासन।
Updated Sat, 09 May 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
दरेरी गांव से छह मई को लापता हुए बीए के छात्र का अब तक पता नहीं चल सका
विज्ञापन
है। छात्र के चाचा हीरालाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरेरी गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश छह मई को घर से साइकिल लेकर सुबह करीब सात बजे गया था। चचेरे भाई रविशंकर ने जाते समय उससे भूसा भरवाने के लिए कहा था। कमलेश करीब आधे घंटे बाद भूसा भरवाने की बात कहते हुए चला गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। हीरालाल ने बताया कि कमलेश के पिता चुन्नू लाल की मौत करीब 19 साल पहले हो गई थी। वह अपनी मां झब्बा देवी का इकलौता सहारा था। बेटे के गायब होने से मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।