फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to spoil the atmosphere in pagoda

धौरहरा में माहौल खराब करने का प्रयास

Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere in pagoda
तनाव - फोटो : अमर उजाला
लहबड़ी में काट दिए 35 गोवंशीय पशु, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी, जाम लगाया
एएसपी ने समझा बुझाकर स्थिति को संभाला

गांव लहबड़ी में गुरुवार की रात काटे गए 35 गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने और मौके से एक व्यक्ति के पकड़े जाने से तनाव फैल गया। शुक्रवार को सुबह गुस्साए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेर ली, साथ ही हाईवे जाम कर दिया। बाद में फोर्स के साथ पहुंचे एएसपी ने लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। 
गांव रामनगर लहबड़ी निवासी मुशीर के गन्ने के खेत में गुरुवार की रात 35 गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी गई। सुबह किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने पशु काट रहे हारुन को खेत में ही दबोच लिया और उसके कब्जे से खून से सनी कुल्हाड़ी, छुरी आदि बरामद की, जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस को मौके पर 35 गोवंशीय पशुओं के कटे हुए अंग और काफी मांस मिला। पुलिस ने आनन-फानन में कटे मिले अंगों और मांस का मेडिकल कराया और जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर उन्हें खेत में ही दफन करा दिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। इधर बड़ी संख्या में पशुओं के काटे जाने की सूचना क्षेत्र में फैली तो हजारों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने भाजपा नेताओं की अगुवाई में कोतवाली को घेर लिया। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख मौके पर कई स्थानों की पुलिस बुला ली गई। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसडीएम आलोक वर्मा भी पहुंच गए। एएसपी ने उग्र लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन

 
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, लगेगी रासुका 
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गांव निवासी हारून, आलम, रईस, रसीद, मुशीर, जुबेर, बाबर, आरिफ, छुट्टन, रंपत, खलील, अहमद अली बेहुर्ररहमान, बोदे, गुफरान, साकिर सहित 17 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हारून सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एफआईआर में नाम बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद के आचार्य संजय की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा, जिसमे गोवंशीय पशुओं की हत्या में संलिप्त प्रधानपति सहित अन्य नौ लोगों का नाम एफआईआर में बढाने की मांग की। एएसपी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी नाम बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान विहिप के सरयू प्रकाश पांडेय, किसन वाजपेई, ब्रजेश मिश्रा, डॉ. मुकेश गुप्ता, रमेश रस्तोगी, दिनेश पांडेय, रमाशंकर शुक्ल, बाला प्रसाद अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
कही सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं 
धौरहरा। विधानसभा चुनाव के चलते किसी राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए कोई साजिश तो नहीं है? वजह कुछ दिन पहले कस्ता क्षेत्र में भी मृत पशु मिला था, जिसके पैर और मुंह बंधा था। अब धौरहरा में पशुओं को काटे जाने का मामला सामने आया है। इससे लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं राजनीतिक लाभ की मंशा से तो इन घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा रहा। पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर रही है। ग्रामीण और पुलिस इस घटना को राजनीति से भी जोड़ कर देख रहे हैं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चुनाव के समय हुई यह घटना सामान्य नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी अपनी जांच कर रही है। 
 
गोमांस की बड़े पैमाने पर होती है सप्लाई 
धौरहरा। रामनगर लहबड़ी इलाके का एक ऐसा गांव है, जहां के गोमांस तस्करों के तार रामपुर, बरेली, मुरादाबाद सहित कई जिलों तक जुड़े हैं। सूत्रों की माने तो यहां से बड़े पैमाने पर मांस की खेप बाहरी जिलों को भेजी जाती है। पुलिस रिकार्ड में अबतक इसी गांव के गोमांस तस्करों पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, पुलिस इस मामले में जिन्हें जेल भेजती है, उनमें अधिकतर लोग भाड़े के मजदूर होते हैं। असली तस्कर अपने रसूख और खादी का संरक्षण होने के कारण बच निकलते हैं। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि जब भी कोई सूचना मिलती है, कार्रवाई की जाती है। इस काम में कोई भी हो बख्शा नही जाएगा। 

 
पशुओं के अवशेष बरामद, रोष 
मैगलगंज। फत्तेपुर चौकी के शिवपुरी गांव निवासी मदनलाल के गन्ने के खेत के किनारे गोवंशीय पशु का अवशेष पड़े देखे गए। भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू ने अवशेष बरामद होने की सूचना पुलिस को दी और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने अवशेष को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि अवशेष पुराना नजर आ रहा है। गांव वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मौके से तीन हड्डी एक दांत बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed