फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atria fire, six home burned, scorching a young man

अतरिया में लगी आग, छह  घर जले, एक युवक झुलसा

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Atria fire, six home burned, scorching a young man
आग - फोटो : file
घरेलू सामान भी जलकर राख
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्राम अतरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से छह घर जल गए। इसके साथ ही एक युवक भी घर का सामान निकालते समय झुलस गया, उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से छह घरों में रखा तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 

अतरिया में मोहम्मद शरीफ का घर है। शरीफ का लड़का मोहम्मद अकील भी पास ही अलग घर बनाकर रहता है। कुछ दूर पर ही हाफिज, नबीरूल, सिराजुल, मेराजुल के भी घर हैं। शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से इन छहों घरों में आग लग गई। घरवाले जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद परिवार वाले बाहर निकल पाए, लेकिन 28 वर्षीय मोहम्मद अकील दोबारा घर से बक्सा निकालने चला गया। जिससे वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग से इन छह घरों में रखा घरेलू सामान, चारपाई, बर्तन, राशन सहित लगभग तीन हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed