{"_id":"dc6ec5ab81e93ad6d24589d642ba3127","slug":"at-the-head-of-the-wife-dead-beetle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की सिर पर मोगरी मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की सिर पर मोगरी मारकर हत्या
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में बेटे को जमीन जायदाद में हिस्सा देने की बात से नाराज शराबी पति ने पत्नी के सिर पर मोगरी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ढखेरवा नानकार निवासी घस्सू राम ने बताया कि उसकी पुत्री सावित्री (50) की शादी दरेरी के मजरा राजपुर निवासी बालकराम के साथ करीब 35 साल पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। सावित्री और बालकराम से चार बच्चे सुआलली, गुडिया, रामगुनी और गजराज हुए। बालकराम ने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। शादी के बाद से सावित्री और बालकराम अपने बेटे गजराज के साथ रहने लगे। बताते हैं कि शराब की लत ने उसे बिगाड़ दिया और उसने जमीन बेचना शुरू कर दिया। इस बात का विरोध सावित्री और उसके बेटे गजराज ने किया। उसने कई बार बालकराम से घरेलू जमीन और खेत के बटवारे के लिए जगह मांगी, लेकिन उसने नहीं दी। इस संबंध में कई बार शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पति को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी किया। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जमीन जायदाद के बटवारे को लेकर बालकराम और सावित्री में कहासुनी होने लगी। नाराज बालकराम ने पड़ोस में पड़ी लकड़ी की मोगरी सावित्री सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में एसओ डीके यादव ने बताया कि पति बालकराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।