फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ASHA worker, including two reports of fraud

आशा वर्कर समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
ASHA worker, including two reports of fraud
Fraud - फोटो : अमर उजाला
11 माह पूर्व किया था पेट दर्द का इलाज
विज्ञापन

कस्बे की आशा वर्कर ने अपने को नर्स बताकर एक महिला के पेट दर्द का इलाज शुरू किया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई, पीड़ित महिला के पति ने कथित नर्स के खिलाफ धोखाधड़ी समेत तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह वाकया लगभग 11 माह पूर्व का बताया गया है।

मोहम्मदी कोतवाली में 7 जनवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में ग्राम बढ़ैया थाना पसगवां के रामसेवक ने कहा है कि गत 12 फरवरी 2016 को आशा वर्कर आरती उर्फ ऊषा निवासी फरेंदा हाल पता मोहम्मदी ने अपने को नर्स बताकर उसकी पत्नी के पेट दर्द का इलाज अपने घर पर किया, इलाज करते वक्त उसकी बच्चेदानी तथा आंत जख्मी हो गई। जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तब वह उसे शाहजहांपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। अब उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। उसका कहना है कि वह कोतवाली गया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तब वह सीओ एलडी भारती से मिला। सीओ के निर्देश पर 7 जनवरी को कथित नर्स तथा उसके पति सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी तथा जबरन गर्भपात कराकर क्षति पहुंचाना आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज भगवती प्रसाद यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed