फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrested two accused and recovered stolen pickup

चोरी गई पिकअप बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Arrested two accused and recovered stolen pickup
कार ले भागे बदमाश - फोटो : demo
सीतापुर के रहने वाले हैं दोनों, पिकअप चोरी मामले में पहले भी लखनऊ से जेल जा चुका है एक आरोपी 
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी से चोरी हुई पिकअप को रोडवेज चौकी पुलिस ने सातवें दिन छाउछ के पास से बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी एक साल पहले लखनऊ से पिकअप चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। 

शहर कोतवाली के एसएसआई जयप्रकाश ने बताया कि 14 मई की रात आवास विकास कॉलोनी निवासी सरोज शुक्ला की पिकअप घर के बाहर से चोरी हो गई थी। मामले की विवेचना रोडवेज चौकी इंचार्ज रामदास वर्मा को सौंपी गई थी। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज रामदास वर्मा ने शुक्रवार की सुबह सिपाही राजेश यादव और रामसुख पांडेय के साथ छाउछ के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने लखनऊ बिक्री करने के लिए ले जाई जा रही पिकअप को रोककर सीतापुर जिले के थाना सकरनपुर के गांव रेंगता निवासी रोहित कहार और थाना तालगांव क्षेत्र के गांव गऊलोक निवासी इस्लामू को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज रामदास वर्मा ने बताया कि वाहन चालक रोहित कहार को लखनऊ पुलिस एक साल पहले पिकअप चोरी करने के मामले में जेल भेजा था, जो छह महीने पहले ही जेल से छूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed