{"_id":"6333d78b8c2e4756f7811a04077ffe38","slug":"armed-miscreants-looted-in-broad-daylight-two-lakh-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान से दो लाख लूटे
पिपरिया धनी।
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे किसान से पांच सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा लगाकर रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी रामसागर अपने साले हरिओम निवासी गंगापुर थाना खुटार के साथ पिपरिया धनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से अपने ग्रीन कार्ड का रिन्यूवल कराकर दो लाख रुपये निकालकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। बताया जाता है कि कस्बे से एक किमी दूर पोखनापुर मार्ग भुड़िया तिराहे पर पांच सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली और तलाशी लेकर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
पीड़ितों के अनुसार, बदमाश हीरो पैशन प्रो दो बाइकों पर सवार थे। जो इससे पहले बैंक के आसपास भी देखे गए थे। उनका आरोप है कि बैंक में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी बदमाशों को दहशत नहीं है। घटना की सूचना रेहरिया पुलिस चौकी को दे दी गई है। देर शाम एसपी अरविंद सेन ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लुटे व्यक्ति से जानकारी ली। रेहरिया चौकी इंचार्ज और कोतवाल मोहम्मदी को घटना का वर्कआउट करने का आदेश दिया गया है।