{"_id":"d48603eddb1c4ae19c66a1560e4a5817","slug":"aphrnkand-sharp-revelations-about-the-police-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांजल अपहरणकांड में पुलिस पहुंची खुलासे के करीब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रांजल अपहरणकांड में पुलिस पहुंची खुलासे के करीब
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी छात्र प्रांजल सचान के अपहरण मामले में पुलिस, सर्विलांस और एसटीएफ की संयुक्त टीम कामयाबी की ओर बढ़ रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, क्योंकि करीब दर्जन भर संदिग्धों से हुई पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्र बताते हैं कि परिवार से जुड़े नजदीकी लोग भी संदेह के दायरे में हैैं। बताते चलें कि मुन्ना सचान के पुत्र प्रांजल सचान का शुक्रवार को स्कूल जाते समय रास्ते से बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके पांचवें दिन मंगलवार की दोपहर छात्र सकुशल घर लौटा था। इस मामले में एसपी अरविंद सेन ने एसटीएफ की मदद ली है। पांच सदस्यीय एसटीएफ की टीम अभी डेरा डाले हुए हैं। इस बावत एसपी अरविंद सेन ने कहा है कि खुलासा जरूर किया जाएगा। अभी कुछ समय लग सकता है।
लापता व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज
फरधान। चार दिनों से लापता एक व्यक्ति के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव ढसरापुर निवासी शौकत अली 15 अगस्त को रामापुर गया था। उस दिन से वह घर वापस नहीं लौटा है। लापता शौकत की पत्नी साजिदा खातून ने 18 अगस्त को अपने सौतले पुत्र रियासत अली और उसकी पत्नी कमरजहां, उनके साले, ससुर और साली पर गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया था। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि शौकत अली शराब पीने का आदी है। वह गायब नहीं किया गया है। रामापुर से एक व्यक्ति से पैसा लेकर बाहर काम करने के लिए जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।