{"_id":"585d4c7a4f1c1b3d77e39317","slug":"antrjnpdiy-gang-of-thugs-many-women-dbochin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय ठग गिरोह की कई महिलाएं दबोचीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय ठग गिरोह की कई महिलाएं दबोचीं
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर से आ रहीं थी खीरी
सदर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर से वैन से आ रही अंतरजनपदीय ठग गिरोह की छह से अधिक महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने वैन में रखे थैले से कुछ ज्वैलरी भी बरामद की है। आशंका है कि यह सोने की ज्वैलरी शाहजहांपुर से चोरी कर लाई जा रही थी। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है।
सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि सोने-चांदी की दुकानों पर जेवरात खरीदने के बहाने गहने चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह एक वैन से लखीमपुर-खीरी आ रहा है, जिस पर पुलिस ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लालपुर चौराहा के पास महिला एसओ करम सुल्ताना के साथ घेराबंदी की। इस दौरान शाम करीब सात बजे आई एक वैन को जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी, बाद में पुलिस ने ओवरटेक कर किसी तरह वैन को रोक लिया। वैन में छह से अधिक महिलाएं सवार थीं। पुलिस वाहन को महिलाओं समेत कोतवाली लाई और तलाशी ली तो एक थैले में रखे कई गहने बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं खीरी के अलावा सीतापुर और शाहजहांपुर में वारदात कर चुकीं हैं। सीतापुर में महिलाओं ने जिन दुकानों से ज्वैलरी चोरी की है, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी मंगवाए जा रहे हैं। कोतवाल ने बरामद ज्वैलरी शाहजहांपुर से चोरी करने की आशंका जताई है।