{"_id":"57bd990c4f1c1be55dd4f053","slug":"antrjnpdiy-auto-lifter-two-members-of-the-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
ऑटोलिफ्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बाइक और एक टाटा सफारी बरामद
फूलबेहड़ पुलिस ने अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन बाइक और एक टाटा सफारी बरामद की है। सभी बरामद गाड़ियां चोरी की है, जिनमें दो बाइक चोरी की रिपोर्ट लखनऊ के मड़ियांव थाने और एक बाइक चोरी का मामला सदर कोतवाली में दर्ज है।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात को फूलबेहड़ थाना पुलिस मुरावनपुरवा गांव के निकट शारदा नहर पुल पर गश्त कर रही थी, तभी रास्ते में एक टाटा सफारी और तीन बाइक से लोग आते दिखे। पुलिस ने रोककर चेक करना चाहा, तो तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, जिनके पास गाड़ियों के कागज नहीं मिले। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव अहिरनपुरवा निवासी बहादुर और संतोष कुमार के तौर पर हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गाड़ियां चोरी करके बिक्री करने नेपाल जा रहे थे। जांच में टाटा सफारी का नंबर फर्जी पाया गया है, जो हरदोई जिले की बाइक का नंबर है। अभियुक्त बहादुर के खिलाफ लहरपुर थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है। खुलासा करने वाली टीम में एसओ आनंद शाही, एसआई शिवकुमार, सर्विलांस प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट फूलचंद्र, एसआई अरविंद शुक्ला, कांस्टेबल शराफत शामिल रहे।