फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Animals are sold to people 18 thousand robbed , three arrested

पशु बेचकर जा रहे लोगों से 18 हजार लूटे, तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2015 07:50 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Wed, 21 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Animals are sold to people 18 thousand robbed , three arrested
थाना क्षेत्र नीमगांव की बेहजम चौकी क्षेत्र में बुधवार को भैंसें बेचकर जा रहे दो लोगों से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 18 हजार रुपये लूट लिए हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, एक मोटर साइकिल, दो तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन

जिला सीतापुर के थाना क्षेत्र लहरपुर के ग्राम नयापुरवा निवासी मोबीन और तजम्मुल बुधवार को बेहजम स्थित पशु बाजार में भैंसें बेचने आए थे। भैंसें बेंचकर दोनों वापस जा रहे थे तभी टेड़वा मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के दमपर दोनों से 18 हजार नकद लूट लिए। दोनों लोगों ने बेहजम चौकी मेें आकर लूट की सूचना दी। सूचना मिलने पर सक्रियता दिखाते हुए बेहजम चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह दोनों भुक्तभोगियों को लेकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल की तरफ जाकर बदमाशों की खोजबीन शुरू की। थोड़ी ही देर में एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए जिन्हें लूट का शिकार हुए लोगों ने पहचान लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने लूटे गए 18 हजार रुपये नकद, लहरपुर से लूटी गई एक डिस्कवर मोटर साइकिल और दो तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपना नाम हरिवंश निवासी थाना व ग्राम फूलबेंहड़, सद्दाम निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेंहड़ और प्रदीप कुमार कश्यप निवासी जमुनहिया थाना खीरी बताया है। पुलिस अभी अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह के अलावा सिपाही अलीशान, रामदेव और शिवकुमार यादव शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed