{"_id":"57333cea4f1c1b1233919904","slug":"anganwadi-workers-house-blew-the-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर का घर फूंका, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर का घर फूंका, तहरीर दी
ब्यूरो महेवागंज।
Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम तोड़ने के आरोप मे पड़ोसी से हुआ था विवाद
फूलबेहड़ के सिसौरा गांव मे मंगलवार की रात एक आंगनबाड़ी वर्कर का घर आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित आंगनबाड़ी वर्कर विमला कुमारी ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ रंजिशन घर फूंकने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी श्यामनाथ का घर गांव के पूरब छोर पर बना है। इसके समीप एक बाग है। बताते हैं कि मंगलवार को आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी बाग मालिक से श्यामनाथ के परिवार में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि घर फूंकने की धमकी भी मिली थी। मंगलवार रात जब परिवार के लोग घर मे सो रहे थे। उस बीच देर रात घर मे आग लग गई। पालतू कुत्ते के भौंकने से परिवार की नींद टूटी। घर आग की लपटों मे घिरा देख श्यामनाथ और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर भाग खड़े हुए। इससे उनकी जान बच गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण भी आ गए। सभी आग बुझाने मे जुट गए। श्यामनाथ के मुताबिक आग मे घर दस हजार रुपये, कागजात, 13 बोरी पोषाहार, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। श्यामनाथ की पत्नी और आंगनबाड़ी वर्कर विमला कुमारी ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन घर फूंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौका मुआयना भी किया गया है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन