{"_id":"592ec66f4f1c1b1466bdadf0","slug":"and-said-goodbye-to-the-world-three-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और दुनियां से अलविदा कह गए तीन दोस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और दुनियां से अलविदा कह गए तीन दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मौतों से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
घर वालों की चीखपुकार हर एक के छलके आंसू
सड़क हादसे में एक ही गांव के तीनों दोस्तों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हादसे की खबर जिसने सुनी वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। जवान बेटों की मौत से तीनों युवकों के घर वालों में चीखपुकार मच गई। परिवार के लोगों का बिलखना देखकर घटना स्थल पर मौजूद हरेक व्यक्ति की आंखे नम हो गईं।
गांव पकरिया जलालपुर के ग्रामीणों की माने तो गांव निवासी सतीश, योगेश और उपेंद्र काफी अच्छे दोस्त थे। अक्सर तीनों एक साथ रहते थे। कहीं भी जाते थे तो तीनों एक साथ ही देखे जाते थे। बुधवार को भी तीनों एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। उन्हें क्या पता था कि वह लोग एक साथ ही इस दुनियां से विदा हो जाएंगे। बुधवार को हुए हादसे में तीनों की एक साथ जान चली गई। तीन जवान युवकों की मौत से गांव पकरिया जलालपुर में मातमी सन्नाटा पसर गया। जिसे हादसे की जानकारी हुई वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद तीनों के परिवार वालों की मची चीखपुकार और तीन शव एक साथ पड़े देख लोगों की आंखे छलक आईं। महिलाएं और पुरुष परिवार वालों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
बकरी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
बताते है कि एक बकरी को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने हालात काबू करने की कोशिश की। लोगों का आरोप था कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचा? यहीं आक्रोश धीरे-धीरे भड़क गया और लोगों ने जाम लगा दी।
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
महेवागंज। धौरहरा छेत्र के गांव परसपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार अपने दोस्त के साथ बुधवार दोपहर बाइक से घर वापस जा रहा था। इस बीच शारदा नगर की ओर जा रही प्राइवेट बस को ओवरटेक करते समय दोनों युवक बाइक समेत बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बस पुलिस ने कब्जे में ले ली है।