फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amin, the police found a vital clue in murder

अमीन हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग 

Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Amin, the police found a vital clue in murder
murder - फोटो : amar ujala
एसपी बोले, खुलासे के नजदीक है पुलिस
विज्ञापन

धौरहरा तहसील जाते समय शारदानगर मार्ग पर गांव तेतारपुर के पास शहर के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी राजस्व संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सुराग मिलने का दावा किया है। एसपी का कहना है कि पुलिस खुलासे के नजदीक है। 

मूलरूप से निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम दुलही निवासी संग्रह अमीन 48 वर्षीय अशोक कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुडडू शहर के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित अपने मकान से धौरहरा तहसील जा रहे थे। तेतारपुर के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने 21 जुलाई को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी और उनका पिस्टल, मोबाइल और चेन भी लूट ले गए थे। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। यह पूछे जाने पर कि घटना रंजिशन हुई या फिर लूट के इरादे से। इस पर उन्होंने फिलहाल अभी कुछ कहने से इंकार कर दिया। बोले, महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस को खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने गोली मारने वाले युवकों के बाहरी होने और अच्छे शूटर होने की भी आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed