{"_id":"6bcb2f7d3b60c62316682da4fec0966d","slug":"alcohol-gave-worker-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने ले ली मजदूर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ने ले ली मजदूर की जान
मझगईं
Updated Thu, 21 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि वह काफी कर्जदार था और इसी के चलते उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी।
त्रिलोकपुर निवासी शंभू के 40 वर्षीय पुत्र शिवकरन की बुधवार रात मौत हो गई। शिवकरन मजदूरी करता था और उसी से घर का खर्च चलता था। उसने कुछ लोगों से 60 हजार रुपये का कर्जा ले रखा था। जमीन थी नहीं कि वह यह कर्ज उतार पाता और मजदूरी से भी यह रकम वापस नहीं हो पा रही थी। इससे वह परेशान रहने लगा और बीमार हो गया। जब लोगों ने कई बार तकादा किया तो वह दो माह पूर्व हरियाणा काम करने चला गया, वहां भी बदकिस्मती ने पीछा नहीं छोड़ा, काम नहीं मिलने पर उसे घर लौटना पड़ा। परेशानी के दौर में उसने शराब पीनी शुरू कर दी और अंतत: बुधवार की रात उसकी मौत हो गई । उसकी मौत से पत्नी गीता और चार बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी का यह सोचकर कलेजा फटा जा रहा है कि वह अब चार मासूमों की कैसे परवरिश करेगी। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।