{"_id":"e012d3e6b6b2aca90fbf8a374a132a7e","slug":"ajwapur-sugar-mill-warrant-against-occupation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजवापुर चीनी मिल के अध्यासी के खिलाफ वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजवापुर चीनी मिल के अध्यासी के खिलाफ वारंट
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Aug 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना घटतोली और खरीद कांटे में गड़बडी को लेकर सीजेएम नवनीत गिरि ने अजवापुर चीनी मिल के अध्यासी और कांटा क्लर्क के खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।
गन्ना खरीद में घटतोली करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने कई बार धरना प्रदर्शन व ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा था, गन्ने की तोल कोे लेकर लग रहे तमाम आरोपों के बीच गन्ना विभाग की ओर से तीन फरवरी 2015 को पसगवा क्षेत्र में लगे गन्ना खरीद केंद्र के कांटे की औचक जांच की गई तो इसमे दस किलो का अंतर सामने आया, इस बावत कांटा क्लर्क और चीनी मिल से सफाई भी मांगी गई लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से गन्ना विभाग की ओर कार्रवाई की संस्तुति की गई, डीएम के आदेश पर मामला अदालत में दर्ज हुआ तो कई बार समन के बावजूद न तो आरोपी कांटा क्लर्क जलज सिंह पहुंचा न ही चीनी मिल के आरोपी अध्यासी कुलदीप सिंह ही हाजिर हुए। इस पर कोर्ट ने चीनी मिल के अध्यासी सहित दो लोगों के खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने आठ सितंबर की तिथि मुकर्रर की है।