फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aged bike collision killed, driver injured

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, चालक घायल

Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान। Updated Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Aged bike collision killed, driver injured
सड़क हादसा
रोड पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

लखीमपुर-गोला मार्ग पर गांव अधारपुर के पास बाइक ने सड़क पार कर रही गांव निवासी 65 वर्षीय राजकुमारी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गांव अधारपुर निवासी श्रीकेशन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी 65 वर्षीय राजकुमारी उत्तर दिशा की ओर बने अपने बग्गर को जाने के लिए लखीमपुर-गोला मार्ग क्रॉस कर रहीं थीं। तभी गोला की ओर से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि राजकुमारी की मौके  पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तड़प रहे घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि मृतका के पुत्र शिवपूजन की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed