{"_id":"577274c04f1c1b691679ba10","slug":"against-nine-deadly-the-attack-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदन बरनवाल को गोली मारकर घायल करने का मामला
दो सगे भाइयों समेत तीन नामजद, छह अज्ञात हैं आरोपी
गोली लगने से घायल हुए मोहल्ला कृष्णानगर निवासी चंदन बरनवाल के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई की ओर से मोहल्ले के ही होमगार्ड के दो पुत्रों सहित तीन लोगों को नामजद कर छह अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
बता दें कि सोमवार की सायं मोहल्ला कृष्णानगर कॉलोनी निवासी चंदन बरनवाल सैधरी के पास स्थित गौशाला ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच वहां बाइकों से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे रंजिशन गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। उसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।
उधर घायल के भाई रोशनलाल बरनवाल ने सोमवार की देर शाम मोहल्ले के ही होमगार्ड राजकुमार मिश्रा के दो पुत्रों जयप्रकाश मिश्रा, राजन मिश्रा और मोहल्ला बाबूराम सर्राफा नगर कॉलोनी निवासी उनके दोस्त संदीप वर्मा को नामजद कर छह अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।