{"_id":"5863bb114f1c1b425ceeb261","slug":"after-two-robbery-active-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डकैती के बाद सक्रिय हुई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो डकैती के बाद सक्रिय हुई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया
एसटीएफ ने भी डकैती पीड़ितों से की पूछताछ
बीते दो दिनों में दो जगहों पर हुई लाखों की डकैती के बाद अचानक से पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मोहल्ला माहीगिरान के साथ ही तमाम जगहों से संदिग्धों को उठाया है। इसके साथ ही देर रात घूमने वाले संदिग्धों पर भी पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं, बीती देर शाम को लखनऊ से आई एसटीएफ टीम ने हाइडिल कॉलोनी में हुई डकैती की घटना में भी पीड़ित के घर जाकर पूछताछ की।
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से बेखौफ बदमाशों द्वारा दो जगहों पर लाखों का डाका डाला गया है। इसमें मोहल्ला माहीगिरान नई बस्ती में रेहाना के घर से बदमाशोें ने परिजनों को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं शहर की हाइडिल कालोनी में भी बदमाशों ने कर्मचारी मदारू के घर पर धावा बोलते हुए लाखों रुपए के जेवर लूट लिए थे। इन दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद से ही पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। इसी की पूर्ति करते हुए बीती रात पुलिस ने तमाम जगहों पर छापा मारा। यहां पर उन्होंने लगभग एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। देर शाम लखनऊ से एसटीएफ टीम भी चौकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया के साथ हाइडिल कालोनी में मदारू के घर पहुंची थी। यहां पर एसटीएफ ने गहन जांच पड़ताल की तथा काफी देर तक पूछताछ भी की। इसके बाद टीम थाने के लिए रवाना हो गई। चैकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया ने बताया कि एसटीएफ टीम आई थी जिसने हाइडिल के कर्मचारी मदारू और उसके परिजनों से पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि देर रात तक घूमने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।