फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After three years of married missing clue

तीन वर्ष बाद भी लापता विवाहिता का सुराग नहीं

Thu, 01 Jan 2015 06:27 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
After three years of married missing clue
जिले की पुलिस अपराध नियंत्रण और खुलासे करने में कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि थाना नीमगांव क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व लापता हुई एक विवाहिता का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। खास बात यह है कि इस मामले में दो सीओ और दो इंस्पेक्टर और तीन दरोगा जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जम्हौरा की एक विवाहिता करीब तीन वर्ष पूर्व लापता हो गई थी। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच सबसे पहले तत्कालीन सीओ अखिलेश नरायन सिंह तथा दिनेश पुरी ने की। जांच के बाद मामले को अपहरण में परिवर्तित कर जांच चौकी इंचार्ज एएल सरोज को सौंपी गई, कुछ दिनों के बाद इसकी जांच नीमगांव के तत्कालीन एसओ केएन सिंह यादव और इसके बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर रविंद्र्र कुमार गौतम, इश्तियाक अहमद तथा एसओ आरके सिंह ने की। मौजूदा समय में मामले की जांच एसओ परशुराम ओझा कर रहे हैं लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed