फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Faking muteness, he drove off with the NIC Director's car.

Ambala News: गूंगा बनकर एनआईसी के निदेशक की कार लेकर भागा, आधा किमी दूर गाड़ी छोड़ 1.30 लाख लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Faking muteness, he drove off with the NIC Director's car.
अंबाला। सेक्टर-7 स्थित ज्वेलरी शोरूम के बाहर एक शातिर ने गूंगा बनकर अधिकारी के साथ ठगी कर ली। ठग ने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) हरियाणा के वरिष्ठ निदेशक को पार्किंग में जाम में फंसी कार बाहर निकालने में मदद का झांसा दिया और कार लेकर भाग गया। इसके बाद करीब आधा किलोमीटर दूर कार छोड़कर उसमें रखी 1.30 लाख रुपये की नकदी निकालकर भाग निकला।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी सतपाल शर्मा एनआईसी हरियाणा में वरिष्ठ निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-7 स्थित सीएम ज्वैलर्स शोरूम में खरीदारी करने आए थे। सामान पसंद करने के बाद वह दोपहर करीब 2:20 बजे पैसे लेने अपनी कार के अंदर गए।
विज्ञापन

जब वह कार में बैठकर नकदी गिन रहे थे, तभी पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी को उसका चालक बाहर निकालना चाह रहा था लेकिन जाम के कारण नहीं निकल पा रही थी। सतपाल उस कार को निकलने की जगह देने के लिए अपनी कार आगे-पीछे करने लगे, तभी बाहर खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति, जो उन्हें कार में पैसे गिनते देख चुका था, मदद के बहाने पास में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने गूंगा होने का नाटक करते हुए सतपाल की कार को पार्किंग से बाहर निकालने में मदद करने का इशारा किया और ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। जैसे ही सतपाल गाड़ी से बाहर निकलकर रास्ता बताने लगे, ठग ने अचानक गाड़ी दौड़ा ली और भाग गया। वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठग की तलाश शुरू की। पुलिस को कार तो करीब आधा किलोमीटर दूर मिल गई, लेकिन उसमें रखे 1.30 लाख रुपये गायब थे और ठग भी भाग चुका था।
----
वर्जन
शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
- निर्मल कुमार, जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-9, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed