फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the two sides dispute Firing , two injured

दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, दो लोग घायल

Sat, 12 Sep 2015 06:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Sep 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
After the two sides dispute Firing , two injured
कोतवाली सदर के मोहल्ला थरबरनगंज में शनिवार को दो लोगों के विवाद में हुई फायरिंग में मोहल्ले के दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला थरबरनगंज निवासी राजू और लट्ठे में शुक्रवार को विवाद हुआ था। शनिवार को लगभग 2.00 बजे लट्टे अपने कुछ साथियों को लेकर फिर मोहल्ले में पहुंच गया इससे दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए तभी युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे मोहल्ले के ही अब्दुल हफीज के 25 वर्षीय पुत्र खुर्शीद अहमद तथा इसी मोहल्ले के 39 वर्षीय वजीहुल हसन सिर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद बाहरी युवक फरार हो गए। दो लोगों के घायल होने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमपी सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed