फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the killing of innocent Kukrity, propelling body Khiri

मासूम की कुकृत्य के बाद हत्या, शव पहुंचा खीरी

Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बेलरायां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
- पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करने गया था युवक
विज्ञापन

- देहरादून में चौकीदार ने की घिनौती करतूत 

देहरादून में भवन निर्माण की रखवाली कर रहे चौकीदार ने थाना सिंगाही के एक गांव निवासी एक मजदूर के चार वर्षीय पुत्र के साथ कुकृत्य किया और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर शव को पास की झाड़ियों में छुपा दिया। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जो शनिवार सुबह खीरी पहुंचा। बाद में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

थाना सिंगाही के एक गांव निवासी मजदूर ने बताया कि करीब एक माह से देहरादून के शहर में पत्नी, दो बच्चों को साथ लेकर कॉलोनी में बन रहे भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। वह अधबने मकानों में रहकर गुजर बसर कर रहा था। 12 मई को उसकी पत्नी ने चार वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्र को दोपहर का खाना खिलाया और मजदूरी करने चली गई। इस बीच कॉलोनी का चौकीदार 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार बर्फ खिलाने के बहाने से उसके मासूम पुत्र को कॉलोनी की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकृत्य किया। पत्नी करीब तीन बजे कमरे पर वापस पहुंची तो बेटा नहीं मिला। बड़े बेटे ने उसकी पत्नी को बताया कि चौकीदार छोटे बेटे को साथ ले गया है। यह सुनकर वह सन्न रह गईं। पत्नी ने कॉलोनी में पुत्र की तलाश शुरू की। इस बीच कुकृत्य के बाद मासूम की हत्या कर झाड़ियों के बाहर निकल रहे चौकीदार जितेंद्र पर पत्नी की नजर पड़ गई। पत्नी ने चौकीदार को आवाज लगाकर पुत्र के बारे में जानकारी की तो चौकीदार कुछ बताने के बजाए भागने लगा। जिस पर पत्नी ने आसपास के लोगों की मदद से चौकीदार को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में उसे थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। परिवार वाले उत्तराखंड की एंबुलेंस से शव लेकर शनिवार की सुबह गांव पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में उसके शव को दफ्न कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed