फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After schoolgirl's death No broken administration sleep

छात्रा की मौत के बाद भी  नहीं टूटी प्रशासन की नींद      

Sun, 03 Sep 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
After schoolgirl's death No broken administration sleep
संजीदा - फोटो : अमर उजाला
सड़क से न कूड़ा हटा, न आवारा पशुओं पर लगी रोक        
विज्ञापन

 आवारा पशुओं की लड़ाई में छात्रा की जान चले जाने के बाद भी प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन संजीदा होता नहीं दिख रहा है। रविवार को भी सौजन्या चौराहा के पास स्थित डलावघर से न तो कूड़ा हटा और न ही आवारा पशुओं पर रोक लगाने की कोई योजना बनाई। दूसरे दिन भी डलाव घर पर पड़े कूड़े में कई आवारा पशु घूमते दिखे।   
बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी पारुल(15) कोचिंग पढ़कर जा रही थी। सौजन्या चौराहा के पास कूड़े के ढेर पर घूम रहे दो सांड़ लड़ते हुए अचानक खीरी रोड पर आ गए थे जिससे साइकिल समेत भागी पारुल इसी बीच आई रोडवेज की अनुबंधित बस से टकरा गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

शहर में अक्सर आवारा पशुओं से टकराकर लोग अक्सर घायल हो जाते हैं लेकिन छात्रा की मौत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया। नगरपालिका ने आवारा पशुओं और डलावघर पर रोकथाम के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई और न इस ओर कोई ध्यान दिया। नतीजतन कूड़े का ढेर दूसरे दिन भी पड़ा रहा और आवारा पशु भी कूड़े के ढेरों के अलावा अन्य जगहों पर घूमते दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रबुद्धजन बोले, आवारा पशुओं का संरक्षण करे प्रशासन  

1. 
हादसों का कारण बन रहे आवारा पशु
 
आवारा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। प्रशासन कार्ययोजना तैयार करे जिससे आवारा पशुओं का संरक्षण हो और इन हादसों पर अंकुश लग सके। 
संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल  

2.  
नगर पालिका करे इंतजाम
 
आवारा सांड़ों की वजह से छात्रा की मौत काफी दुखद घटना है। नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि आवारा पशुओं की रोकथाम करें। कूड़ाघर शहर से बाहर बनवाए।   
राजेश दीक्षित सदस्य, इतिहास संकलन सिमिति  
 
3.  
प्रशासन उठाए आवश्यक कदम
शहर के अंदर बने कूड़ा घर बीमारियों के साथ-साथ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही आवारा पशुओं का संरक्षण करना चाहिए।  
डॉ. राकेश माथुर, चिकित्सक  

4.  
कई बार दिया ज्ञापन, नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा की मौत काफी दुखद है। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कई बार पालिका प्रशासन सहित डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।  
जसपाल सिंह पाली, सामाजिक कार्यकर्ता 

सड़क पर ही डाला जा रहा है कूड़ा 
शनिवार को जिस डलावघर के पास घटना हुई। वहां पर नगरपालिका कर्मचारी ठीक सड़क पर ही कूड़ा डाल रहे हैं जबकि सड़के से करीब 10 मीटर दूरी तक काफी जगह पड़ी है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क से दूर खाली जगह में कूड़ा पड़ा होता और डलावघर कवर किया हुआ होता तो शायद यह घटना न होती। 

यह हैं शहर में कूड़ा डंपिंग प्वाइंट 
1. सौजन्या तिराहे के पास 
2. जीआईसी मैदान के पास 
3. संकटा चौकी के पास गोला रोड पर  
4. गांधी विद्यालय वाली गली के सामने 


अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
लखीमपुर खीरी। आवारा पशुओं की वजह से शनिवार सवेरे बस की चपेट में आकर मारी गई छात्रा पारुल वर्मा के मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि बस मालिक को नोटिस भेजा जा रहा है।  


डलाव घर हटाने की मांग
लखीमपुर खीरी। सौजन्या तिराहे के पास शनिवार को कूड़ाघर के कारण हुई एक छात्रा की मौत से आहत भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य ने रविवार को जिला पंचायत गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता करतेे हुए शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में मौजूद लोगों ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पॉलीथिन को प्रतिबंधित करने, आवारा पशुओं की रोकथाम  सहित शहर के अंदर बनाए गए कूड़ा डलाव घर को हटाए जाने के संबंध में छह सितंबर को 10 बजे डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान लक्ष्मी शंकर अवस्थी, शिवगोविंद राठौर, आरपी कटियार, आलोक मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, डीपी चौहान, रामजी शुक्ला, सरयू प्रकाश पांडे आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed