{"_id":"58c82f624f1c1b1e6132aa24","slug":"after-rape-girl-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर पेड़ से लटकाकर मार डाला छात्रा को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म कर पेड़ से लटकाकर मार डाला छात्रा को
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से भागते एक आरोपी को भीड़ ने दबोचा, दूसरे नामजद की तलाश
थाना फूलबेहड़ के एक गांव में 18 वर्षीय एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसे पेड़ में उसी के दुपट्टे का फंदे बनाकर लटकाकर मार दिया गया। उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। हालांकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह फंदे से लटकना ही बताया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई हैं। इस मामले में पिता की ओर से दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 11वीं की छात्रा थी। सोमवार की सुबह होली के दिन वह खेत में शौच करने गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए कुछ लड़कों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके ही दुपट्टे से शव पास में एक पेड़ से लटका दिया। इस बीच उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव लटकते देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों के साथ कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ ने खेत से निकलकर एक युवक को भागते देखा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक गांव का ही सनद विश्वकर्मा था। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे इंस्पेक्टर राकेश सिंह को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य हत्या और रेप की पुष्टि कर रहे हैं। लड़की के पिता की ओर से संदीप सिंह और सनद विश्वकर्मा के खिलाफ दुराचार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की करवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि वह अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ नहीं पाए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी सनद ने किसी तरह के जुर्म से अभी अनभिज्ञता जताई है। उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सनद ने थाने में बताया है कि उसने पड़ोसी गांव के संदीप की मदद से युवती के साथ पहले रेप किया और फिर हत्या कर दी। वह घटना को अंजाम देने के बाद घर की ओर आ रहा था, तभी उसे लोगों ने दबोच लिया।