{"_id":"577fe58c4f1c1b646d7fae49","slug":"after-losing-the-battle-of-life-lokram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर जिंदगी की जंग हार गए लोकराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर जिंदगी की जंग हार गए लोकराम
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने का मामला
हैदराबाद थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से पैर में पैदा हुई सड़न की बीमारी से मरणासन्न हुए मरीज लोकराम (40) ने आखिर एक माह जिंदगी मौत से जूझने के बाद शुक्रवार सवेरे दम तोड़ दिया, जिससे परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी गीतादेवी, भतीजे सुनील ने बताया कि गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर लेखराम ने दो जून को लोकराम के इंजेक्शन लगाया था। तभी से पैर में सड़न पैदा हुई थी। गीता देवी ने 24 जून को डॉक्टर के खिलाफ धारा 419, 420, 323 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गीता देवी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने भी लोकराम को दुत्कार कर भगा दिया था, तभी से वह घर पड़े जिंदगी मौत से जूझ रहे थे, जिनकी शुक्रवार सवेरे मौत हो गई है। पुलिस ने गीता देवी की सूचना पर मृतक के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि यह मामला अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी। लोकराम की मौत से उसकी पत्नी बच्चों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।