फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After 17 hours of negotiation marriage

17 घंटे की समझौता वार्ता के बाद शादी

Thu, 11 Jun 2015 07:58 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Thu, 11 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
After 17 hours of negotiation marriage
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीप और बस की जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली से बारात लाने पर वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से 17 घंटे बाद वर और वधू पक्ष मान गए, जिससे शादी हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नरैना बाबा गांव में ईसानगर थाना क्षेत्र के गुरुदीनपुरवा से बारात आई थी, बारात में बस और जीप की बजाय ट्रैक्टर ट्रॉली पर बाराती आए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली देख लड़की पक्ष के लोगों को अपनी बेइज्जती महसूस की और उन्होंने दूल्हे के पिता को बंधक बना कर लड़की की शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के इस रवैए से बारातियों के होश उड़ गए। जरा सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। जिसके बाद बारातियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई जेपी यादव ने दूल्हे के पिता को लड़की पक्ष के लोगों से बंधन से मुक्त कराया और वापस जा चुके बारातियों को पुन: बुलाकर शादी कराने के लिए ग्राम प्रधान की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सुलह समझौते शुरू किए। पूरी रात समझौता नहीं हो पाया तो गुरुवार की सुबह नौ बजे से कोतवाल विजयप्रताप सिंह की मौजूदगी में फिर पंचायत शुरू हुई। बमुश्किल दोपहर बाद दोनों पक्ष शादी करने पर राजी हो गए। तब जाकर देर शाम शादी की रस्मे निभाई गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed