{"_id":"630e4a704d1a966efb2f1d987aae7ceb","slug":"action-against-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठों पर छापेमारी, तीन के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट्ठों पर छापेमारी, तीन के खिलाफ कार्रवाई
धौरहरा।
Updated Wed, 27 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बगैर वैधता और बिना रायल्टी जमा किए ईट भट्ठे चलाने की शिकायत पर डीएम ने खान निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में खान निरीक्षक राजेश कुमार बुधवार को तहसील पहुंचे और नायब तहसीलदार अभिमन्यू कुमार एवं कोतवाली से पुलिस बल को साथ लेकर उन्होंने सबसे पहले ग्राम जुगुनूपुर में चल रहे एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। रायल्टी जमा न होने और वैध प्रपत्र न मिलने के कारण भट्ठा सील कर दिया गया। भट्ठे की चिमनी भी तोड़ दी गई। इसके बाद टीम ने ग्राम बबुरी और कोनिया में चल रहे दो ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की। निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक कार्रवाई जारी है। अभी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक ईंट भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिले भर में बगैर रायल्टी जमा किए शुरू हुई पथाई
लखीमपुर खीरी। जिले में करीब 200 ईंट भट्ठे स्थापित है, जिनमें अधिकतर पर्यावरण की एनओसी लेने की अनिवार्यता के विरोध में हड़ताल के चलते बंद हैं। इसके बावजूद कुछ भट्ठा स्वामी स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर ईंट पथाई कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि दिसंबर 2015 में मितौली में हुई कार्रवाई के दौरान हुई थी। सूूत्र बताते हैं कि अब भी मितौली क्षेत्र में तीन, मोहम्मदी क्षेत्र में दो और तिकुनियां क्षेत्र के कुछ भट्ठों पर अवैध तरीके से ईंट पथाई की जा रही है।