{"_id":"5cc35bcb596c335fd3c55b5b5fd17a22","slug":"accused-of-raping-the-pretext-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसबी के एक जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई माह तक रेप करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद एसएसबी जवान के खिलाफ रेप, गर्र्भपात के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलआरपी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने तहरीर में बताया है कि गांव के ही निवासी अशोक के यहां फरधान थाना क्षेत्र के गांव मूड़ाधामू निवासी एसएसबी जवान संजीत कुमार आता-जाता था। वर्ष 2013 में उसकी एसएसबी जवान से मुलाकात नजदीकियों में बदल गई। एसएसबी जवान ने युवती के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। युवती का आरोप हैै कि शादी का झांसा देकर एसएसबी जवान ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी जवान ने कुछ और समय मांगते हुए जबरन गर्भपात करवा दिया। दिसंबर 2015 में आरोपी एसएसबी जवान ने युवती से सादे स्टांप पर दस्तखत भी करा लिए और फिर शादी करने से मुकर गया। युवती ने यह भी बताया है कि उसके माता-पिता नहीं है जिसका फायदा उठाकर आरोपी जवान ने उसके साथ धोखा किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी जवान संजीत कुमार के खिलाफ धारा 376, 315, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्र्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर एसएसबी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच एलआरपी चौैकी इंचार्ज को दी गई है। जल्द ही आरोपी जवान से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
- गुलाब शंकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली