{"_id":"c8fa9cb0cf622881a182038ee0d2b9dd","slug":"accountant-reported-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से लूट की रिपोर्ट दर्ज
धौरहरा/ईसानगर
Updated Sun, 15 Feb 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रंजीतगंज पुल के पास बीज भंडार केे मुनीम रियाजुद्दीन को तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े 1.55 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि लखीमपुर शहर की पुरानी गल्ला मंडी में स्थित किसान बीज भंडार के मुनीम रियाजुद्दीन शनिवार को धौरहरा, सिसैया, मिहीपुरवा, ईसानगर आदि क्षेत्र के फुटकर दुकानदारों से वसूली कर लखीमपुर लौट रहा था। सिसैया के पास दो बदमाश तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में काफी रोष है। धौरहरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुदीप निगम उर्फ सिप्पू निगम, मंत्री डॉ. इब्राहिम अंसारी, अचल अवस्थी ने कहा कि पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। वहीं एसओ आरपी यादव का कहना है कि मुनीम से हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन