{"_id":"586a56684f1c1b0b52158633","slug":"account-flown-21-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से उड़ाए 21 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से उड़ाए 21 हजार
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
झांसा
- फोटो : अमर उजााला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अफसर बनकर एटीएम कोड और पासवर्ड पूछा
बैंक अधिकारी बताकर एक जालसाज ने गांव अमेठी निवासी हकीम बेग के मोबाइल पर कॉल की और झांसा देकर एटीएम कोड और पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 21,998 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
गांव अमेठी निवासी हकीम बेग ने बताया कि उसका खाता गोला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हैं। दो दिन पहले कुंभी चीनी मिल से उसके खाते में गन्ने का भुगतान आया था। सोमवार की सुबह करीब 7.36 बजे उसके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने उससे पहले आधार कार्ड के बारे में जानकारी ली। बाद में खाता बंद होने की जानकारी देते हुए उसे झांसे में ले लिया। उसकी बातों में आकर उन्होंने एटीएम कार्ड संख्या और पासवर्ड बता दिया। फोन डिस्कनेक्ट होने के कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब वह बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक को मैसेज दिखाया तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि जालसाज ने तीन बार में 21998 रुपये निकाल लिए। उन्होंने अपना खाता बंद कराकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। एसओ नीमगांव आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई काल कर कार्ड संख्या या पासवर्ड पूछे तो उसे कतई न बताएं और बैंक जाकर जानकारी करें।