फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Account flown 21 thousand

खाते से उड़ाए 21 हजार 

Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Account flown 21 thousand
झांसा - फोटो : अमर उजााला
बैंक अफसर बनकर एटीएम कोड और पासवर्ड पूछा
विज्ञापन

 बैंक अधिकारी बताकर एक जालसाज ने गांव अमेठी निवासी हकीम बेग के मोबाइल पर कॉल की और झांसा देकर एटीएम कोड और पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 21,998 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। 

गांव अमेठी निवासी हकीम बेग ने बताया कि उसका खाता गोला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हैं। दो दिन पहले कुंभी चीनी मिल से उसके खाते में गन्ने का भुगतान आया था। सोमवार की सुबह करीब 7.36 बजे उसके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने उससे पहले आधार कार्ड के बारे में जानकारी ली। बाद में खाता बंद होने की जानकारी देते हुए उसे झांसे में ले लिया। उसकी बातों में आकर उन्होंने एटीएम कार्ड संख्या और पासवर्ड बता दिया। फोन डिस्कनेक्ट होने के  कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब वह बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक को मैसेज दिखाया तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि जालसाज ने तीन बार में 21998 रुपये निकाल लिए। उन्होंने अपना खाता बंद कराकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। एसओ नीमगांव आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई काल कर कार्ड संख्या या पासवर्ड पूछे तो उसे कतई न बताएं और बैंक जाकर जानकारी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed