{"_id":"240cc96de3cf588c09f7384e4c28b2d7","slug":"accidents-girl-and-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवती समेत दो जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में युवती समेत दो जख्मी
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Feb 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में स्कूटी सवार एक युवती और ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालपुर भंसरिया स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की पुत्री काजल मिश्रा बुधवार की दोपहर स्कूटी पर सवार होकर लखीमपुर से गोला रोड होते हुए घर जा रही थी। बताते हैं राज पैलेस सिनेमा के पास गोला की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में काजल का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने काजल के घर वालों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
बेहजम। क्षेत्र के गांव बाछेपारा निवासी उदय नरायन का पुत्र संदीप सिंह (25) ट्रैक्टर से कराहा (मिट्टी समेटने वाला) लगाकर कस्बे के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर जा रहा था। तभी हरदोई जिले की एक निजी बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक संदीप सिंह उसी के नीचे दब गया। हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने संदीप को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर बेहजम सीएचसी में भर्ती कराया गया।