फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident in magalgang

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 21 Dec 2014 11:31 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Sun, 21 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident in magalgang
थाना क्षेत्र के औरंगाबाद मार्ग पर बाइक को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे सवार महिला ट्रक के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।
विज्ञापन

अहिरी गांव निवासी रामनिवास मिश्रा की पत्नी ज्ञानवती (27) रविवार दोपहर भतीजे रमन की बाइक पर सवार होकर मेला देखने मैगलगंज जा रही थीं। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास सामने से आ रहे खाली ट्रक ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी जिससे असंतुलित होकर बाइक पर पीछे बैठी ज्ञानवती नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीतापुर जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लापरवाही से ट्रक चलाने के आरोप में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed