{"_id":"44c31750c94f090b1fffce470f171666","slug":"accident-hindi-news-362","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रॅाली की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और ट्रॅाली की टक्कर में एक की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला रोड पर फरधान थाना क्षेत्र में ढसरापुर के पास ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस और सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्राली में भिडंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घटनास्थल पर घायलों को बस से निकालने के दौरान किसी पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता करने से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
गोला डिपो की रोडवेज बस शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे लखीमपुर से गोला जा रही थी। रास्ते में फरधान थाना क्षेत्र के गांव ढसरापुर के पास रोडवेज बस चालक ने एक मैैजिक को ओवरटेक किया, तभी सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। लोग खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मदद को आगे आए और बस में फसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक 35 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वहीं बस में सवार गोला डिपो के फोरमैन अशोक कुमार मौर्या, उनकी पत्नी मालती देवी और बेटी दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि गोला के सर्वोदयनगर निवासी दर्शन देवी पत्नी प्रेम कुमार वर्मा, देउवापुर निवासी शांती पत्नी रामप्रसाद, रोडवेज बस चालक गोला निवासी नसरत भी गंभीर रूप से घायल हुए है। जबकि आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सदर कोतवाली के एसएसआई रामअवतार यादव मय फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे।