फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A reward of five thousand escaped prisoners

फरार बंदी पर पांच हजार का ईनाम घोषित

Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
A reward of five thousand escaped prisoners
JAIL SHIMLA
पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया मोहन
विज्ञापन

जिला जेल से फरार हुए बंदी मोहन कश्यप पर एसपी ने पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। बंदी को पकड़ने के लिए सदर कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस की टीमें लगाईं गईं थी, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी ने एसएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक और टीम गठित की है। ये तीनों टीमें सीओ सिटी के नेतृत्व में फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं।  

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 मई 2016 को एक आठ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और  शव को बाग में स्थित कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के गांव के ही मोहन कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मोहन कश्यप पर एनएसए भी लगाया था। 31 अक्तूबर की शाम 6.15 बजे बैरक बंद करते समय जेल प्रशासन को जानकारी हुई कि मोहन कश्यप जेल से फरार हो गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीम को भी लगाया था, लेकिन पांच रोज बाद भी आरोपी का कोई अता-पता नहीं लगा। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि उन्होंने फरार आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए एसएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक और टीम गठित की गई है। तीनों टीमें फरार बंदी मोहन कश्यप की सुरागरसी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed