फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A crushed by vehicle Killed , another injured

वाहन से कुचल कर एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 11 Mar 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जबकि परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम खानीपुर निवासी रामखेलावन का 28 वर्षीय पुत्र मनोज बुधवार को अपने साथी गांव के ही छत्रपाल के साथ बाइक से खमरिया स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने गया था। लौटते समय शारदानदी के पुल के पास किसी बड़े वाहन को ओवरटेक कर अचानक सामने आई दूसरी बाइक से टकरा गया। इसी दौरान बड़ा वाहन मनोज के ऊपर चढ़ गया। इससे मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठा छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल भिजवाया तथा मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हैरमखेड़ा/मैगलगंज। क्षेत्र के कल्लुआमोती गांव निवासी आशीष पुत्र सुनील और अवधेश पुत्र नत्थू बुधवार सुबह बाइक से रहिजनियां गांव स्थित कमलाहरि विश्वविद्यालय मेें परीक्षा देने गए थे। दस बजे पेपर छूटने के बाद दोनों वापस घर जाने के लिए बाइक से निकले हैरमखेड़ा मोड़ पर शाहजहांपुर की तरफ से आ रही वैन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए टक्कर लगने से आशीष और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से पसगवां सीएचसी भिजवाया है। वैन चालक मौका देख फरार हो गया पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है आशीष की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed